{"_id":"573756804f1c1bb75691a41d","slug":"route-being-along-the-garbage-dump","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मार्ग किनारे डंप किया जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय मार्ग किनारे डंप किया जा रहा कूड़ा
ब्यूराे/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Sat, 14 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
मार्ग किनारे डंप किया जा रहा कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल के बीच आवाजाही वाले अंतरराष्ट्रीय मार्ग किनारे बनबसा में स्वच्छ भारत अभियान का मजाक बनता दिखाई दे रहा है। सड़क किनारे नगर पंचायत कार्यालय से कुछ ही दूरी पर लोग कूड़ा डंप कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का प्रचार- प्रसार तो जोरों से किया जा रहा है, लेकिन बनबसा में इसका खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। पाटनी तिराहे से नेपाल जाने वाले मार्ग किनारे नगर पंचायत कार्यालय से करीब दस मीटर की दूरी पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नगर पंचायत के ईओ एससी जोशी ने बताया कि कई बार वहां से कूड़ा हटाया गया है किंतु लोग वहां पर कूड़ा फेंकना बंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लोगों से नगर पंचायत वाहन में कूड़ा रखने की अपील भी की जा चुकी है। कहा कि अब फोटोग्राफी कर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम एनसी दुर्गापाल ने कहा कि आसपास के दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों पर कूड़ादान रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी उस स्थान पर कूड़ा फेंका गया तो आसपास के व्यापारियों से नगर पंचायत एक हजार रुपये जुर्माना वसूलेगी।
विज्ञापन