{"_id":"81d4ace87d2ff768c7b6d43509b510b5","slug":"ror-day-sworn-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक विरोधी दिवस पर जवानों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक विरोधी दिवस पर जवानों ने ली शपथ
ब्यूरो /चंपावत
Updated Thu, 21 May 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी परिसर बाजरीकोट में आतंक विरोधी दिवस पर जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया गया। बृहस्पतिवार को प्रभारी सेनानायक विकास दीप सिंह की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में कहा गया कि विभिन्न स्थानों में आतंकवाद के कारण देश का विकास प्रभावित हो रहा है। ऐसे में सुरक्षा बलों के साथ ही सामान्य नागरिकों को भी इसके विरोध में आगे आना होगा। इस मौके पर नितिन शर्मा, कमलेश सैनी, एस सतीश, उमेद सिंह, जय कुमार सहित सभी अधिकारियों और जवानों ने आतंक के खिलाफ एकजुटता से कार्य करने और राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट में आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में आंतक विरोधी दिवस के अवसर पर अधिकारियों और जवानों ने आतंकवाद से लड़ने का संकल्प लिया। कमांडेंट आनंद यर्सों ने कहा कि आज ही के दिन आतंकवाद ने देश के होनहार प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मौत के घाट उतार दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ देश को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ सदा संघर्षशील रहने का आह्वान किया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी भानुप्रताप सिंह, उप सेनानी सुरेंद्र सिंह, सहायक सेनानी कुलदीप रावत, विकास कुमार, डा. वरुण विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन