फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rodways Bus Depot Lohaghat

आपदा, चुनाव, मौसम की मार से बेहाल है रोडवेज डिपो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rodways Bus Depot Lohaghat
रोडवेज स्टेशन लोहाघाट से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने के तैयार बसें। संवाद - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज का लोहाघाट डिपो कर्मचारियों, बसों की भारी कमी से गुजर रहा है। आपदा, चुनाव, मौसम की मार के चलते डिपो लगातार घाटे में चल रहा है। इससे कर्मचारियों का वेतन निकालना चुनौती बना हुआ है। रोडवेज डिपो में वर्तमान में कुल 36 बसें हैं। सामान्य समय में प्रतिदिन 16 बस सेवाओं का संचालन दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून, बरेली, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, नैनीताल, काशीपुर, ऋषिकेश आदि मार्गों पर संचालन होता है।
विज्ञापन

डिपो में करीब पांच बसें पर्वतीय क्षेत्र का मानक पूरा कर चुकी हैं। डिपो में 10 नई बसें हैं और 10 बसों की तात्कालिक आवश्यकता है। रोडवेज की आय कम होने से डिपो के 203 कर्मचारियों को दिसंबर से वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फरवरी के पहले पखवाड़े में बारिश, ठंड, मोटर मार्ग बंद होने से डिपो को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान डिपो की 75 लाख रुपये आय का अनुमान है, जबकि 50 लाख रुपये ही आय प्राप्त हुई है। डिपो में 10 नई बसों की डिमांड करीब छह माह पूर्व निगम प्रबंधन से की गई है लेकिन अभी तक एक भी बस नहीं मिल पाई है। - नरेंद्र कुमार गौतम, एजीएम, लोहाघाट डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में भी तकनीकी कर्मियों की भारी कमी
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कार्यशाला तकनीकी कर्मियों की कमी से जूझ रही है। कार्यशाला में स्थायी कर्मी के रूप में फोरमैन और मैकेनिक कार्यरत हैं, जबकि वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन आदि के 10 पद रिक्त हैं। आउटसोर्स कर्मियों से कार्य लिया जा रहा है। चालकों के 20 और परिचालकों के 10 पद भी लंबे समय से रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed