फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways operated 15 buses on various routes, passengers got relief

Champawat News: रोडवेज ने विभिन्न रूटों पर चलाईं 15 बस, यात्रियों मिली राहत

Wed, 10 Jul 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Jul 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Roadways operated 15 buses on various routes, passengers got relief
लोहाघाट (चंपावत)। लगातार पांच दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने से रोडवेज की बस सेवा पटरी पर आ गई है। बुधवार को डिपो की ओर से विभिन्न रूटों पर 15 बसों का संचालन किया गया। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली। रोडवेज के संचालन प्रभारी सतीश जोशी ने बताया कि बुधवार को डिपो की ओर से लोहाघाट से 10 और टनकपुर से पांच बस का संचालन किया गया। लोहाघाट से दिल्ली के लिए चार, देहरादून दो, बरेली दो, ऋषिकेश, हल्द्वानी एक-एक बस और टनकपुर से दिल्ली, देहरादून, पोंटासाहिब, गुरुग्राम, बरेली के लिए एक-एक बस का संचालन हुआ। उन्होंने बताया कि लगातार पांच दिनों तक हुई भारी बारिश से रोडवेज को करीब 16लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बारिश थमने और राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने से रोडवेज की सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed