फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways in Kumaon

नौ सवारियों के साथ हल्द्वानी भेजी गई 34 सीटर बस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways in Kumaon
चंपावत/लोहाघाट। राज्य में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू से शुरू हुए लॉकडाउन के 104 दिन बाद रविवार को रोडवेज की बस का हल्द्वानी तक संचालन हुआ। लोहाघाट डिपो की यह बस महज नौ यात्रियों के साथ रवाना की गई। 25 जून से लोहाघाट डिपो की दो बसों (एक नैनीताल और दूसरी हल्द्वानी) को चलाने के निगम मुख्यालय से आदेश हुए थे लेकिन यात्रियों की कमी से एक जुलाई तक बस चलाई नहीं जा सकी। पहली बस दो जुलाई को टनकपुर तक चलाई गई। इसमें लौटाफेरी में महज 11 यात्री मिले और किराए से मिली रकम से अधिक खर्च डीजल में लग गया। अलबत्ता लॉकडाउन के बाद पहली बार रविवार को हल्द्वानी तक बस संचालित की गई। लोहाघाट के सहायक मंडलीय प्रबंधक राजेंद्र कुमार का कहना है कि हल्द्वानी केे लिए भेजी गई इस बस में पांच यात्री लोहाघाट और चार यात्री चंपावत से सवार हुए। निगम मुख्यालय ने बस की निर्धारित क्षमता से 50 प्रतिशत सवारी होने पर बसों को संचालित करने की इजाजत दी है।
विज्ञापन

रोडवेज के टनकपुर डिपो ने दस दिन मेें कमाए दस लाख
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज के टनकपुर डिपो को बसों के संचालन से दस दिनों में पांच लाख रुपये की कमाई की है, जबकि बसों के संचालन में इससे अधिक खर्च करना पड़ा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही डिपो ने तीन और बसों का संचालन बढ़ाया है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण तीन माह तक संचालन बंद रखने के बाद रोडवेज ने 25 जून से बसों का संचालन शुरू किया है। बसें चलने से यात्रियों को तो सुविधा मिलने लगी है, लेकिन रोडवेज को घाटा सहना पड़ रहा है। एआरएम (संचालन) केएस राणा ने बताया कि कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन कराते हुए बसें चलाई जा रही हैं। शुरू में हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर के लिए चार बसें शुरू की गई, लेकिन अब यात्री बढ़ने पर तीन और बसों का संचालन शुरू किया गया है। हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर के साथ ही खटीमा से आगे यूपी सीमा सत्रह मील तक भी एक बस चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि दस दिन में बसों के संचालन से टनकपुर डिपो ने पांच लाख रुपये कमाए हैं, जबकि खर्चा इससे अधिक आया है। एआरएम के मुताबिक लॉकडाउन से पहले अकेले टनकपुर डिपो की कमाई 15 लाख रुपये प्रतिदिन होती थी। इन दिनों सात बसों के संचालन से महज 25 हजार रुपये प्रतिदिन आय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed