फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways employees demonstrated against the government

रोडवेज कर्मचारियों किया शासन के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees demonstrated against the government
टनकपुर (चंपावत)। आधा वेतन भुगतान के विरोध और परिवहन निगम का राजकीयकरण किए जाने समेत विभिन्न मांगों के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को गेट मीटिंग कर रात 12 बजे से होने वाली हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

देहरादून में संगठन की निगम प्रबंधन के साथ वार्ता विफल होने पर हड़ताल की घोषणा के बाद रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने क्षेत्रीय कार्यशाला में गेट मीटिंग की। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मलिक की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कर्मचारी नेताओं ने प्रांतीय नेेतृत्व के आह्वान पर रात 12 बजे से अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने में कर्मचारियों से एकजुटता की अपील की। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मांग पूरी होने तक हड़ताल में डटे रहेने का आह्वान किया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश संयुक्त मंत्री इंद्र सिंह बिष्ट, विनोद कुमार नोटियाल, बलदेव प्रसाद, रेवाधर जोशी, संजय भट्ट, योगेश सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज पंत, सुंदर लाल, भूपाल सिंह, बलजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed