{"_id":"b114dbe8bdecf4f38677bb1d095afed4","slug":"roadways-buses-were-snitch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच राह में दगा दे गईं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच राह में दगा दे गईं रोडवेज बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें यात्रियों को मंजिल पर पहुंचाने के बजाय रास्ते में ही दगा दे रही हैं। शनिवार को ऐसी ही दो रोडवेज बसें चंपावत-टनकपुर के बीच रास्ते में खड़ी हो गई, जिससे यात्रियों को करीब दो घंटे तक खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिपो की दो बसों के 35 यात्रियों को शनिवार सुबह अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। एक बस (यूके 07पीए/2558) देहरादून से पिथौरागढ़ और दूसरी बस (यूके 07पीए/2557) दिल्ली से पिथौरागढ़ को आ रही थी। ड्राइवर टीका राम और मदन सिंह ने बताया कि टनकपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर बेलखेत के पास ये दोनों बसें खराब हो गईं। बस में आई गड़बड़ से यात्रियों को करीब दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। बाद में आई दूसरी बस में इन मुसाफिरों को आगे का सफर करा कर मंजिल तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
रास्ते से गुजर रहे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दीपक पाठक ने मौके से परिवहन निगम के अधिकारियों को फोन कर तुरंत बस भेजने को कहा। साथ ही उन्होंने नई बसों में आई तकनीकी खामियों को गंभीर बताते हुए यात्रियों की जिंदगी के लिए खतरा बताया।
विज्ञापन