फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways bus stopped on the way due to technical fault

Champawat News: तकनीकी खराबी से रास्ते में थमीं रोडवेज बस की सांसें

Fri, 20 Feb 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 20 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stopped on the way due to technical fault
चंपावत के टनकपुर में लोहाघाट डिपो की खराब बस को धक्का मारते पुलिस कर्मी और अन्य। स्रोत: स्थानीय
टनकपुर/चंपावत। लोहाघाट डिपो की रोडवेज बसों के बीच रास्ते में खराब होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लोहाघाट से दिल्ली जा रही रोडवेज बस टनकपुर पहुंचते ही बीच सड़क में चलते-चलते बंद हो गई, इससे एनएच पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को लोहाघाट डिपो की नई बस लोहाघाट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस में 10 से अधिक यात्री सवार थे। बस चंपावत होते हुए देर रात टनकपुर पहुंची। टनकपुर पहुंचते ही बस अचानक बंद हो गई। चालक ने बस को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन बस आगे नहीं बढ़ी। इतने में पीछे से आ रहे वाहनों का लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने बस को धक्का मारा। तब जाकर बस स्टार्ट हुई।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के बस को धक्का मारने का लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, रोडवेज के एआरएम धीरज वर्मा ने बताया कि बस की बैटरी ने करंट छोड़ दिया था। धक्का देने के बाद बस स्टार्ट हो गई थी। इस तरह की समस्या कभी-कभी आ जाती है। बस में किसी प्रकार की कोई खराबी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed