फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadless Village in Champawat

Champawat News: सड़क से दूर क्षेत्र के 11 गांव

Sun, 09 Jul 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 09 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Roadless Village in Champawat
चंपावत। बिनवालगांव-कलियाधुरा सड़क बनाने के लिए वन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिल सका है। इस कारण सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के 11 गांवों के लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है। इस कारण यहां पहुंच रही हर सामग्री की कीमत में भी 40 से 80 प्रतिशत तक वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त 2021 को देवीधुरा दौरे पर थे। तब उन्होंने पाटी ब्लॉक के बिनवालगांव से कलियाधुरा की 16 किमी लंबी सड़क बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए 8.721 हेक्टेयर वन क्षेत्र का हस्तांतरण लोनिवि के पक्ष में होना है लेकिन दो साल बाद भी यह प्रक्रिया पूरी न होने के कारण इस सड़क के लिए पहाड़ कटिंग का काम शुरू नहीं हो सका है। सड़क की कमी से यहां के गांवों से पलायन बढ़ता जा रहा है। लोनिवि के एई अनुपम राय का कहना है कि वन अनापत्ति संबंधी पत्रावली वन संरक्षक कार्यालय में भेजी गई है। वन विभाग से अनापत्ति मिलने पर ही सड़क की कटिंग शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन


सड़क बनने पर इन 11 गांवों को होगा लाभ
गोलडांडा, तोलारौकुड़ी, खेतिया, घड्यूड़ा, पलाड़ा, शिपटाडा, सेला, मल्लातोला, कैड़ाईजर, बोलना और कलियाधुरा।



सड़क की कमी से गांव की जिंदगी महंगी हो रही है। घोड़े-खच्चर में ढुलान करने से गैस सिलिंडर की कीमत 500 रुपये बढ़ जाती है। - गोविंद नौलिया, ग्रामीण।


सड़क न होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। बीमार, बुजुर्ग, बच्चों को गांव तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। - चंदन बिष्ट, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed