फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road named after martyr's name

शहीद के नाम पर होगा सड़क का नाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Road named after martyr's name
मंदोदरी देवी, शहीद की पत्नी। - फोटो : CHAMPAWAT
शासन ने जिले की विभिन्न सड़कों का नाम शहीद सैनिकों के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद लोनिवि के चंपावत डिवीजन में गौड़ी-किमतोली सड़क का नाम 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए जिले के चिलकोट निवासी सैनिक शिरोमणी चिलकोटी के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा छह अन्य सड़कों और लोहाघाट डिवीजन में नौ सड़कों के नाम शहीद सैनिकों के नाम पर रखे जाने हैं। कार्यदायी संस्था लोनिवि अब सड़कों के प्रारंभ स्थल पर शहीदों के नाम से नए बोर्ड लगाएगी।
विज्ञापन

लोनिवि के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट ने बताया कि चंपावत-गौड़ी-किमतोली सड़क का नाम शहीद शिरोमणी चिलकोटी, चंपावत-खेतीखान मार्ग का नाम शहीद जगत सिंह मौनी, मनिहारगोठ-सैलानीगोठ मार्ग का नाम शहीद ललित मोहन, पूर्णागिरि मार्ग से बोरागोठ सडक़ का नाम शहीद मोहन चंद्र, बनबसा में पेट्रोल पंप से संपर्क मार्ग का नाम शहीद दुर्गादत्त, पचपखरिया से रेलवे लाइन संपर्क मार्ग का नाम शहीद नारायण सिंह और लिपूलेख-भिंड मोटर मार्ग का नाम शहीद जय बहादुर चंद के नाम से रखा जाएगा।
विज्ञापन

लोहाघाट डिवीजन में चाख से तल्ली छंदा मोटर मार्ग का नाम शही शिवराज सिंह, चामी-लीदू-खेती-काकड़ी सड़क का नाम शहीद श्याम सिंह, किमतोली-खतेड़ा का नाम शहीद सूबेदार धामी, पड़ासूसेरा-सूरी सड़क का नाम शहीद नवीन चंद्र, देवीधुरा-डोलछीना सड़क का नाम शहीद जमन सिंह, बाराकोट-मटियाल सड़क का नाम शहीद शेर सिंह, गल्लागांव-तड़ाग सड़क का नाम शहीद राम सिंह, चमदेवल-निडिल सड़क का नाम शहीद पूरन सिंह और छमनियां से झूमाधुरी मोटर मार्ग का नाम शहीद प्रकाश सिंह के नाम पर रखा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद चिलकोटी के परिजनों ने जताया आभार
चंपावत। शहीद शिरोमणी चिलकोटी के नाम पर चंपावत-गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग का नाम रखे जाने पर शहीद के परिजनों ने शासन-प्रशासन का आभार जताया है। शहीद की पत्नी मंदोदरी देवी, पुत्र नारायण दत्त चिलकोटी और जनार्दन चिलकोटी ने शहीद के नाम पर सड़क का नाम रखने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed