फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road from Tanakpur to Thuligad opened on the fifth day in tanakpur

Champawat News: पांचवें दिन टनकपुर से ठुलीगाड़ तक खुला मार्ग, हटाया मलबा; बिजली भैरव मंदिर तक सुचारु

Mon, 16 Sep 2024 04:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Sep 2024 04:33 PM IST
सार

पांचवें दिन लोनिवि ने टनकपुर से ठुलीगाड़ तक मार्ग खोल पाया। लोनिवि ने भैरव मंदिर तक मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। दोपहर 12 बजे बाटनागाड़ में लोनिवि मलबा हटा पाया। बिजली विभाग ने भी भैरव मंदिर तक बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी है।

विज्ञापन
Road from Tanakpur to Thuligad opened on the fifth day in tanakpur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मार्ग पर पांचवें दिन लोनिवि ने टनकपुर से ठुलीगाड़ तक मार्ग खोल पाया। लोनिवि ने भैरव मंदिर तक मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। दोपहर 12 बजे बाटनागाड़ में लोनिवि मलबा हटा पाया। बिजली विभाग ने भी भैरव मंदिर तक बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी है।

बता दें कि, पांच दिन से मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में सड़क और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से जनजीवन प्रभावित है। पांचवें दिन सोमवार को लोनिवि दोपहर 12 बजे बाटनागाड़ में मलबा हटाकर मार्ग खोल पाया। इससे दोपहर बाद ठुलीगाड़ तक यातायात सुचारु हो सका। लोनिवि के अनुसार आगे अब जेसीबी और पोकलेन को भेज दिया है जो भैरव मंदिर तक जगह-जगह आए मलबे को हटाकर मार्ग खोलने में जुटी हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora: राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की विभागों की समीक्षा, कहा- अधिकारी जिम्मेदारी से समस्याओं का करें समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि भैरव मंदिर तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है। आगे पांच पोल क्षतिग्रस्त हैं। मार्ग खुलते ही पोल भेजकर आगे के हिस्से में बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। इस बीच मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जाने का क्रम भी जारी रहा। पैदल ही श्रद्धालु आते-जाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed