{"_id":"57716cd94f1c1b691679b3d1","slug":"road-cutting-inspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध सड़क काटने के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध सड़क काटने के मामले की जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
रोड कटिंग का मुआयना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। रविवार को चंपावत कलक्ट्रेट में आमरण अनशन के लिए बैठे शंकर दत्त जोशी की मांग पर अवैध रूप से सड़क काटने के मामले की जांच शुरू हो गई है। पाटी ब्लॉक के पुनौली ग्रामपंचायत में अवैध रूप से काटी गई रोड की जांच के संदर्भ में एसडीएम निर्मला बिष्ट एवं थानाध्यक्ष भूपाल राम पौरी ने सोमवार को मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
जांच के दौरान एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि रोड सामुदायिक प्रयासों से काटी जा रही है, शंकर दत्त जोशी की मात्र चार मुट्ठी जमीन ही काटी गई है। साथ ही 26 पेड़ों को काटने की बात गलत है। रोड कटान के दौरान केवल पांच पेड़ों को ही नुकसान हुआ है। जिसके लिए गांव वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुनौली के ग्राम प्रधान प्रकाश जोशी का कहना है कि रोड का कटान सभी ग्रामवासियों की सहमति से किया गया था। गांव में केवल शंकर दत्त जोशी को छोड़कर सभी लोग गांव में रोड आने से खुश हैं और सभी ग्रामवासी शंकर दत्त के रवैये से नाराज हैं। वहीं लोनिवि के एई गोविंद सिंह ने बताया कि आधा किमी लंबी इस सड़क के लिए जिला योजना से पांच लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन