फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road cutting begins with worship

पूजा-अर्चना के साथ रोड कटिंग का आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Road cutting begins with worship
बगेड़ी ग्राम पंचायत की सड़क की कटिंग के मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत ब्लाक में धौन क्षेत्र में बगेड़ी गांव के लोगों की सड़क की लंबी आस पूरी होगी। शुक्रवार को बगेड़ी ग्राम पंचायत के आगर से शुकिया तोक तक की रोड की कटिंग का काम शुरू हो गया है। पूजा-अर्चना के साथ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, बीडीसी सदस्य सुंदर बोहरा और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश जोशी ने कटिंग का औपचारिक उद्घाटन किया। दो जून को अमर उजाला ने इस क्षेत्र में रोड नहीं होने से मरीजों को लाने सहित लोगों को होने वाले दुश्वारी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

बुधवार को एक महिला को तीन किमी डोली से रोड तक लाना पड़ा था। विधायक कैलाश गहतोड़ी के जन संपर्क अधिकारी दीपक मुरारी ने बताया कि पिछले साल विधायक निधि से एक किमी सड़क कटी थी। अब फिर बकाया रोड की कटिंग को शुरू किया जा रहा है। रोड की कटिंग पूरा होने से आगर, हैडिंगा, शुकिया और तापनीखर्क गांव के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन बोहरा, बीडीसी सदस्य जगदीश भट्ट, पूर्व ग्राम प्रधान प्रेम बल्लभ जोशी, सभासद नंदन तड़ागी, कृष्णानंद जोशी, कपिल खर्कवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed