{"_id":"5c7c05cabdec220c1b140f97","slug":"road-construction-is-not-started-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी के बावजूद शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूरी के बावजूद शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण
Sun, 03 Mar 2019 10:20 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट के ढुंगा जोशी गांव से घायल भुवन पंत को डोली के सहारे सड़क में ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट विकासखंड के ढुंगाजोशी क्षेत्र में मंजूरी के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को बुरी तरह चोटिल एक व्यक्ति को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। घायल व्यक्ति को डोली के सहारे एक किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कराकर सड़क तक लाना पड़ा। लोगों ने तीन किलोमीटर सड़क मंजूर होने के बावजूद निविदा आमंत्रित नहीं करने पर नाराजगी जताई है। साथ ही लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
रविवार को इसी गांव के भुवन पंत (49) गिरने से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल भुवन को रोड तक लाने के लिए एक किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ी। तनुज जोशी, रमेश जोशी, अनिल जोशी, कैलाश जोशी, विवेक जोशी, नवीन अधिकारी, निर्मलनाथ गोस्वामी, अंशुमान जोशी आदि डोली के जरिए खड़ी चढ़ाई पार कर उन्हें बाराकोट बाजार तक लाए, जहां से वाहन के जरिए उन्हें 24 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए पूर्व में बर्दाखान बिसराड़ी-काकड़ीघाट मोटर मार्ग के लिए 40 लाख रुपये लागत से तीन किलोमीटर लंबी सड़क स्वीकृत की गई थी लेकिन अब तक सड़क के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
बीसी पंत, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, लोहाघाट खंड ने बताया कि बाराकोट ब्लाक के ढुंगाजोशी के लिए स्वीकृत सड़क का सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो गया है। इसका आगणन तैयार किया जा रहा है। इसके बाद निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन
कूल्हे की हड्डी और दाहिनी कलाई में फैक्चर
चंपावत। बाराकोट ब्लाक के भुवन पंत गिरने से बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि उनके कूल्हे की हड्डी और दाहिनी कलाई में फैक्चर हैै। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. एचएस ऐरी ने उनका इलाज किया।