फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   road

गहड़वाल-पुनौली सड़क मार्ग के नए सर्वे की सुगबुगाहट पर भड़के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
road
गहड़वाल-पुनौली सड़क की सर्वे बदलने की भनक लगने पर लोहाघाट पीएमजीएसवाई कार्यालय में प्रदर्शन करत - फोटो : LOHAGHAT
विकासखंड पाटी के कजीना गांव ग्रामीण गहड़वाल तोक-पुनौली सड़क मार्ग का पूर्व सर्वे के आधार पर निर्माण नहीं करने की भनक लगने पर भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने 48 किमी दूर लोहाघाट पीएमजीएसवाई कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए पूर्व के सर्वे के आधार पर सड़क का निर्माण नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने गहड़वाल तोक, सन्नें और बगौरोछीड़ा होते हुए पुनौली तक सड़क ले जाने की मांग को लेकर लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।
मंगलवार को 48 किमी दूर लोहाघाट आकर कजीना के लोगों ने कहा कि चिलनियां-पुनौली मोटर मार्ग का सर्वे कार्य ग्राम पंचायत कजीना के तोक गहड़वाल, सन्नें, बगोरोछीड़ा होते हुए पुनौली तक किया गया था लेकिन अब इस समरेखन को बदला जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि नए सर्वे से उनके गांवों के 538 लोग सड़क से वंचित हो जाएंगे। लोगों ने ग्राम पंचायत कजीना के तोक गहड़वाल, सन्नें और बगोराछीना होते हुए पुनौली मोटर मार्ग बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में महेश चंद्र जोशी, भुवन चंद्र, मुरलीधर जोशी, किशोर जोशी, गोकुलानंद जोशी, नवीन चंद्र, हरीश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद गुरुरानी, खिलानंद, नीला देवी, भीम दत्त, चूड़ा राम, रेवाधर, लीलाधर, तुलसी देवी, कीर्ति बल्लभ, रेखा देवी, नवीन चंद्र पंत, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

इधर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता राजीव खनूलिया का कहना है कि नए सर्वे को लेकर ग्रामीणों में भ्रम है। पूर्व में जिस समरेखन में विस्तृत प्रगति रिपोर्ट बनाई गई है उसी में कार्य होगा। इस संबंध में ग्रामीणों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed