{"_id":"5bf6efd2bdec2241486fc21e","slug":"ritha-sahib-crowded-with-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व के लिए रीठा साहिब में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व के लिए रीठा साहिब में उमड़े श्रद्धालु
उजाला ब्यूरो रीठा साहिब (चंपावत)।
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रीठा साहिब गुरुद्वारे में सबद-कीर्तन करते श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी के 350वें जन्मोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन रीठा साहिब गुरुद्वारे में कई कार्यक्रम हुए। प्रकाश पर्व के रूप में 23 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु लधिया-रतिया नदी के संगम पर स्नान के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे।
बृहस्पतिवार को भी पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच शीश नवाया। सिक्खों के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ जारी है। नवनीत सिंह, रवींद्र सिंह, विकास सिंह, विवेक, गौरी सिंह अखंड पाठ और सबद-कीर्तन कर रहे हैं। भजन-कीर्तन के अलावा दिनभर लंगर चल रहा है।
गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि गुरु नानक जी के जन्मोत्सव पर्व पर पूर्णमासी को होने वाले मुख्य मेले में बड़ी तादात में श्रद्धालु पहुंचेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मेले की तैयारी भी पूरी कर ली है।