फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rita over 25 minor marriages

रीता ने रुकवाए 25 से अधिक नाबालिग विवाह

Wed, 10 Oct 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 10 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rita over 25 minor marriages
रीता गहतोड़ी, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त - फोटो : अमर उजाला
 धारा के विपरीत तैरने का साहस ही है जिसने लोहाघाट की रीता गहतोड़ी को बाल विवाह प्रथा पर अंकुश लगाने से लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संचालन में सफलता दिलाई। इन्हीं कामों के लिए उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन


रीता ने चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों सहित कई जगह विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। पिता की मृत्यु के बाद बहनों के साथ उनकी अर्थी को कंधा देकर चिता को मुखाग्नि दी। साल भर क्रियाकर्म कर नई परंपरा को विकसित किया। छह वर्ष से उन्होंने वाल्मीकि समाज के छोटे बच्चों को गोद लेकर उनको पढ़ाने का काम किया। रीता गहतोड़ी पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में 25 से अधिक नाबालिग बेटियों की शादी रुकवा चुकी हैं। साथ ही झगड़े और मामूली विवाद के चलते परिवार में होने वाले अलगाव को रोक नौ घरों को टूटने से बचा चुकी हैं। लघु कुटीर उद्योग की अवधारणा को जीवंत रखने के लिए 2016 से खादी के वस्त्र पहनने के साथ इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही हैं।
विज्ञापन


उनका सबसे बड़ा काम मानसिक रूप से कमजोर महिलाओं का सहारा बनना था। करीब 11 साल तक उन्होंने ऐसी महिलाओं की मदद की। उनकी काउंसलिंग कराई और उन्हें सामान्य जीवन जीने लायक बनाया। समाजसेवा की खातिर उन्होंने अविवाहित रहने का संकल्प लिया। कई प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठन उनके काम के लिए उन्हें पुरस्कृत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed