{"_id":"6deed9b0c44627c13e809c92b698fb86","slug":"rita-made-the-sp-approached-the-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीता ने लगाई एसपी से गुहार, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीता ने लगाई एसपी से गुहार, दिया ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। दो दिन पहले उन्हें जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला था।
विज्ञापन
रीता ने एसपी से मुलाकात कर पत्र में मिली धमकी की जानकारी दी। बताया कि लोहाघाट के पीपीपी मोड के अस्पताल में मरीजों की मदद करने के अलावा लगातार अस्पताल की अव्यवस्थाओं को उठाती रही हैं। हो सकता है कि इस वजह से उन्हें धमकी दी गई हो। उन्होंने सुरक्षा के साथ ही मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि पत्र की हर एंगल से जांच कराई जा रही है। पत्र किसी की शरारत है या हकीकत में धमकी है। लोहाघाट थानाध्यक्ष को गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर पीएलवी और साहित्यकार प्रकाश जोशी शूल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धमकी भरे पत्र की निंदा की है। साथ ही मामले के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन