फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Review meeting

महिला हित की योजनाओं पर निष्पक्षता से कार्य करें अधिकारी

Fri, 29 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण परिषद की उपाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने अधिकारियों की बैठक लेकर महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागाध्यक्षों को हर पात्र महिलाओं को योजना का लाभ पहुंचाने और सरकार की मंशा के अनुरूप बेहतर ढंग से काम करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


तहसील सभागार में हुई समीक्षा बैठक में परिषद उपाध्यक्ष ने बाल विकास, समाज कल्याण, खंड विकास, महिला समाख्या, स्वास्थ्य विभाग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं के प्रतिनिधियों से योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के क्षेत्र कार्य कर रही रीड्स संस्था की प्रशंसा की एवं संस्था के कार्यकर्ताओं से और बेहतर ढंग से काम करने को कहा। इस दौरान परिषद उपाध्यक्ष निर्मला ने नंदा देवी कन्याधन योजना के तहत टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र की 15 बालिकाओं को चेक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को ड्रेस भी बांटी।
विज्ञापन


बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, खंड विकास अधिकारी शिल्पी पंत, चिकित्सा अधीक्षक डा.एचएस ह्यांकी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. मोहन राम आर्य, रीड्स संस्था के सचिव पं. भुवन गड़कोटी, कोआर्डिनेटर जनक चंद, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहतोड़ी आज चंपावत में करेंगी समीक्षा

चंपावत। राज्य महिला सशक्तिकरण परिषद उपाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी शनिवार को महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति ने विकास भवन में होने वाली बैठक में सभी संबंधित विभागों से मौजूद रहने को कहा है। रविवार को महिला समाख्या, परिषद की भी बैठक लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed