{"_id":"68d9839a8a6d6807910b5b44","slug":"revenue-of-rs-111-lakh-was-raised-by-auctioning-23-vehicles-champawat-news-c-229-1-alm1003-129998-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 23 वाहनों की नीलामी कर 1.11 लाख का राजस्व जुटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 23 वाहनों की नीलामी कर 1.11 लाख का राजस्व जुटाया
Mon, 29 Sep 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बनबसा/चंपावत। बनबसा थाने में शनिवार शाम को विभिन्न मुकदमों में जब्त 23 वाहनों की नीलामी की गई। तहसीलदार पूनम गजरौला की अध्यक्षता और सीओ वंदना वर्मा, एआरटीओ मनोज भदौरिया, एपीओ मीना खान आदि की निगरानी में हुई नीलामी में 18 बाइक, दो स्कूटर, एक कार, एक ई-रिक्शा और एक साइकिल की नीलामी कर 1.11 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि नीलामी में 92 लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें यूएस नगर के रुद्रपुर निवासी सुंदर लाल के नाम पर नीलामी छूटी। इधर, चंपावत कोतवाली परिसर में 15 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया की गई। एसडीएम सदर अनुराग आर्या की अध्यक्षता में 13 बाइकों और दो कारों की नीलामी हुई। संवाद
विज्ञापन