फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Returned to the excellent performance athlete honored

उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ी सम्मानित

Thu, 23 Apr 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/चंपावत Updated Thu, 23 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Returned to the excellent performance athlete honored

हल्द्वानी में आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर दो स्वर्ण और 15 कांस्य पदक झटके। उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर लौटै खिलाड़ियों के यहां पहुंचने पर नागरिकों ने स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।   

विज्ञापन

उत्तराखंड कराटे डू फेडरेशन के तत्वावधान आयोजित हुई कराटे प्रतियोगिता में गौरव सिंह नेगी (80 किलो भार) और हरीश भट्ट (85 भार ) ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 15 बच्चों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त दोनों खिलाड़ी 1 से 3 मई को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। डिस्ट्रिक्ट चंपावत कराटे एसोसिएशन के सचिव सनसाई सुंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले से 70 खिलाड़ियों और राज्य से 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। स्वागत समारोह में जिला कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद, जिला क्रीड़ाअधिकारी संजीव कुमार पौरी, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पुष्कर चंद, प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी, राजेंद्र पांडेय, नवल किशोर तिवारी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed