फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Retired EPF Employees Organization demonstrated

सेवानिवृत्त ईपीएफ कर्मचारी संगठन ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Retired EPF Employees Organization demonstrated
चंपावत कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते सेवानिवृत्त रोडवेज ईपीएफ संगठन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सेवानिवृत्त ईपीएफ रोडवेज कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेंशन वृद्धि और मेडिकल सुविधा की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ईपीएफ संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह एवं चंपावत जिलाध्यक्ष एनडी जोशी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ईपीएफ पेंशनरों को वर्तमान में औसत पेंशन दी जाती है जो मात्र 1170 रुपये प्रतिमाह है।
विज्ञापन

यह राशि इतनी कम है कि इसमें पति-पत्नी का जीवन यापन तो दूर औषधि उपचार का खर्चा भी पूरा नहीं होता है। उन्होंने न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये किए जाने, उच्च पेंशन दिए जाने, सभी ईपीएफ पेंशनरों एवं उनके परिजनों को मेडिकल की सुविधा देने की मांग उठाई। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पेंशन वृद्धि एवं मेडिकल सुविधा का ऐतिहासिक निर्णय घोषित कर देश के 70 लाख से ज्यादा पेंशनरों को न्याय देने की गुहार लगाई। इस दौरान शंकर रावल, पीएन गहतोड़ी सहित तमाम कर्मचारी नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed