फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Retired ANM conducted the delivery, government arrangements were missing.

Champawat News: सेवानिवृत्त एएनएम ने कराया प्रसव, सरकारी व्यवस्था नदारद

Tue, 27 Jan 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 27 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Retired ANM conducted the delivery, government arrangements were missing.
मंच/चंपावत। सीमांत क्षेत्र मंच में बीती 20 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई। मंच निवासी पूजा पत्नी महेंद्र सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन नजदीकी डिलीवरी सेंटर मंच लेकर पहुंचे। वहां तैनात एएनएम दीपू राणा मौजूद नहीं मिलीं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सुबह करीब पांच बजे एएनएम को फोन किया गया। इस पर उन्होंने 10 बजे आने की बात कही। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर सुबह सा बजे पूजा को मंच अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां एएनएम से संपर्क नहीं हो सका। करीब आठ बजे फोन उठने पर एएनएम ने यह कह कर जिम्मेदारी टाल दी कि मेरी स्टाफ नर्स से कहो, वही डिलीवरी करवा देंगी। प्रसूता की हालत गंभीर होने पर मजबूरी में सेवानिवृत्त हो चुकीं एएनएम पार्वती भंडारी ने मानवता दिखाते हुए प्रसव कराया। परिजन रविंद्र महर ने सवाल उठाया कि अगर प्रसूता और नवजात को कोई नुकसान होता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



कोट
मेरी पत्नी को बहुत ज्यादा पीड़ा हो रही थी। हम बार-बार एएनएम को फोन करते रहे लेकिन वह नहीं आई। अगर सेवानिवृत्त पार्वती भंडारी समय पर मदद नहीं करतीं तो न जाने क्या होता। सरकारी अस्पताल में यह हाल है, ऐसे में आम आदमी कहां जाएगा। - महेंद्र सिंह, प्रसूता के पति
विज्ञापन
विज्ञापन

--

दिसंबर में मैं पत्नी को चेकअप के लिए मंच प्रसव केंद्र ले गया था। उस दिन भी एएनएम मौजूद नहीं थी। मजबूरी में हमें निजी वाहन बुक कर जिला मुख्यालय जाना पड़ा। अगर हमारे पास साधन न होते तो बड़ी परेशानी हो सकती थी। - धर्मेंद्र जोशी, निवासी रेसंग

--
मामला संज्ञान में आया है। प्रसूता और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो इसके लिए व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा। - डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed