फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Resolved to unite for business interests

व्यापारी हितों के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया 

Sun, 04 Feb 2018 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 04 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Resolved to unite for business interests
लोहाघाट में शपथ लेते नव निर्वाचित व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 व्यापार मंडल लोहाघाट के शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को  शपथ दिलाई गई। सात वर्ष तक अध्यक्ष रहने वाले भैरव दत्त राय फिर से अध्यक्ष बने। रविवार को नगर पंचायत सभागार में वयोवृद्ध व्यापारी भीम दत्त बगौली की अध्यक्षता और व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता के संचालन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारी हितों के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया गया।

व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निर्वाचन समिति के गणेश दत्त खर्कवाल, विवेक कुमार ओली, जगदीश खर्कवाल, भूपाल सिंह मेहता और धर्मानंद पांडेय ने अध्यक्ष पद के लिए भैरव दत्त राय, उपाध्यक्ष पद पर भास्कर पाटनी, महामंत्री दीपक जोशी और कोषाध्यक्ष के लिए सतीश चंद्र मुरारी के निर्विरोध निर्वाचन का एलान किया।
विज्ञापन


बाद में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। राहुल गहतोड़ी, प्रकाश जोशी, हरीश पांडेय को उपाध्यक्ष, प्रमोद गहतोड़ी, सोनू वर्मा, नवीन सिंह बोहरा को सचिव और विवेक कुमार ओली को संप्रेक्षक मनोनीत कर शपथ दिलाई गई। इस मौके पर निर्वाचन संरक्षक समिति के खिलानंद जुकरिया, विपिन वर्मा, कमल किशोर सुतेड़ी, कीर्ति बगौली,मंगतराम गर्ग, प्रकाश पुनेठा, दीपक ओली, रमेश चंद्र मुरारी, दानू सुतेड़ी, प्रकाश साह, मनोज गर्ग, जगदीश मेहता, नारायण लाल साह, शैलेंद्र राय, प्रकाश राय, मनोज जजरिया, नन्नू वर्मा, मोहन चंद्र जजरिया आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed