{"_id":"667d98e306910549c306a5c8","slug":"resolve-pending-complaints-within-15-days-cm-dhami-champawat-news-c-229-1-cpt1001-109659-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित शिकायतों का 15 दिनों में करें समाधान : सीएम धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित शिकायतों का 15 दिनों में करें समाधान : सीएम धामी
Thu, 27 Jun 2024 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का 15 दिनों में सकारात्मक निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने पिछले एक माह में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में लॉगइन नहीं किया है, उन विभागों की कार्य के प्रति शिथिलता पाए जाने पर संबंधित विभाग के सचिव और विभागाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लॉक लेवल अधिकारी से विभागीय सचिव तक सभी अधिकारी जन शिकायतों के समाधान के लिए शिकायतकर्ताओं से स्वयं नियमित संवाद करें।
सीएम ने सभी जिलाधिकारियों से जनपदों में प्रत्येक ब्लॉक में आयोजित होने वाली बीडीसी की बैठकों के लिए रोस्टर बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस पर शिकायतों के निस्तारण संबंधी जानकारी मुख्यमंत्री जन-समर्पण तहसील दिवस पोर्टल पर भी नियमित अपलोड की जाए। 180 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान सीएम ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त सात शिकायतकर्ताओं से वार्ता भी की। चंपावत से वीसी में डीएम नवनीत पांडे, एसपी अजय गणपति, डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ संजय सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद