फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Resistance in the villagers due to the closure of mini tube well

मिनी ट्यूबवेल का कार्य बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश 

Sat, 20 Jan 2018 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 20 Jan 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
Resistance in the villagers due to the closure of mini tube well
पुलहिंडोला में मिनी ट्यूबवैल से पानी खींचने वाले पंपों की सुरक्षा के लिए बना पंप हाउस। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
। पुलहिंडोला में निर्माणाधीन मिनी ट्यूबवेल का निर्माण कार्य बीते पांच महीने से ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर रविवार से भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया है। उन्होंने इसकी सूचना संबंधित विभाग के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन को भेज दी है।
 
उल्लेखनीय है कि पुल हिंडोला में बनाए जा रहे मिनी ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शासन से बजट न मिलने के कारण पिछले पांच माह से ठप पड़ा हुआ है। इससे कई सालों से पेयजल संकट से जूझ रहे इस क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि चार वर्ष पूर्व क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुए यहां मिनी ट्यूबवेल स्वीकृत किया गया था। कार्यदायी संस्था जल निगम की निर्माण इकाई द्वारा अब तक लाइन बिछाने, टैंक निर्माण आदि सिविल वर्क पूरा कर लिया गया है, लेकिन धन की कमी से पंप सैट नहीं लग पा रहा है। 
विज्ञापन


पंप सैट लगाने के लिए बजट उपलब्ध  कराने की मांग को लेकर 10 जनवरी को चंपावत जाकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था। 10 दिनों के भीतर बजट रिलीज न किए जाने के कारण उन्हें अब आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रविवार को पहले दिन दान सिंह भंडारी, नकुल पंत, मोहन सिंह भंडारी, पूरन राम, माधो सिंह क्रमिक भूख हड़ताल में बैठेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोट
मिनी ट्यूबवेल के निर्माण कार्य में सिविल वर्क पूरा कर लिया गया है। जिसमें पेयजल लाइनें बिछाने, टैंक निर्माण आदि कार्य पूरा कर लिया गया है। 1.27 करोड़ रुपये के सापेक्ष 67 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। धनाभाव के कारण पंप सैट नहीं लग पा रहा है। जिला योजना में धन की मांग की गई है।
महेंद्र सिंह, अभियंता, जल निगम, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed