फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Requested for seven years, still eight kilometer road could not be approved

Champawat News: सात साल से गुहार, फिर भी स्वीकृत नहीं हो सकी आठ किमी सड़क

Sun, 29 Oct 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 29 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Requested for seven years, still eight kilometer road could not be approved
सड़क विहीन बगेड़ी में मरीज को अस्पताल तक लाने के लिए लेना होता है डोली का सहारा। फाइल फोटो
चंपावत। चंपावत ब्लॉक के बगेड़ी ग्राम पंचायत के ज्यादातर लोग सड़क का इंतजार करते-करते थक गए हैं। आठ किमी की सड़क के लिए कई मंचों से आवाज उठाने के बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की गई शिकायत भी बेनतीजा निकली। सड़क नहीं होने का खामियाजा बगेड़ी, आगर, हैडिंगा, बैरा, लमकन, अमोन और सुकरिया तोक के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आवाजाही में परेशानी के अलावा जरूरी सामान को गांव तक पहुंचाने में जेब पर भी काफी बोझ ढीली हो रही है।
विज्ञापन

595 आबादी वाले बगेड़ी ग्राम पंचायत में सड़क नहीं होने से न विकास है और न लोगों के लिए सुविधाएं। ग्रामीण पिछले सात साल से लगातार आवाज उठा रहे हैं फिर भी सड़क बनना तो दूर इसकी मंजूरी तक नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मुसीबत बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में आती है। आठ किलोमीटर के पैदल और खराब रास्ते से डोली के सहारे मरीज को अस्पताल तक लाने में ढाई से तीन घंटे लगते हैं। वर्तमान में बगेड़ी ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लोगों की सुविधा और गांव के विकास के लिए सबसे पहले सड़क की दरकार है। फिर भी इस बेहद जरूरी मांग की अनदेखी की जा रही है। सड़क निर्मण के लिए ठोस कार्यवाही न हुई तो लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों को सबक सीखाएगे। - राजू जोशी, ग्रामीण, बगेड़ी।
--
सड़क के लिए गुहार लगाते-लगाते थक गए हैं। कभी पीएमजीएसवाई तो कभी लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में दस्तक देते रहे हैं। कोई नतीजा नहीं निकलने पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई लेकिन वह भी बेअसर रही। - ललित जोशी, ग्रामीण, बगेड़ी।

--
बगेड़ी ग्राम पंचायत में आगर तोक से सुकरिया तक की सड़क के लिए 22.91 लाख रुपये की मंजूरी सहित प्रस्ताव लोनिवि के मुख्य अभियंता कार्यालय भेजा गया है। अभी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद सर्वे सहित सड़क के प्रथम चरण की अन्य प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - मनोज बिष्ट, सहायक अभियंता, लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed