फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   request to restore dharmshala road

धर्मशाला मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग

Sun, 13 Aug 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)। Updated Sun, 13 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
request to restore dharmshala road
तालाब में बदला बनबसा धर्मशाला मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला को जोड़ने वाले मार्ग का जीर्णोद्धार करने को लेकर नागरिकों ने विधायक कैलाश गहतोड़ी को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि कम बरसात में भी धर्मशाला मार्ग तालाब में तबदील हो जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

 
महाराजा अग्रसेन धर्मशाला को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बरसात में जलभराव से तालाब में बदल जाता है, जिससे लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। रेलवे गोदाम के सामने स्थित धर्मशाला के निकट आवास करने वाले मीना बाजार निवासियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में लिखा गया है कि यह मार्ग मीनाबाजार वासियों के अलावा बनखेत, फागपुर, सैलानीगोठ के ग्रामीणों का भी आवागमन मार्ग है। राहगीरों के अलावा केवि क्रमांक एक और दो, अन्य स्कूलों के बच्चे भी इस मार्ग से आवागमन करते हैं। जलभराव से जहां बरसात में लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 15 वर्षों से ग्रामीण और मीनाबाजार वासी इस मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री भरत भंडारी, कै. हयात सिंह, बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी, बसंत सिंह, किरन बिष्ट, मो. अहमद, पान सिंह, गुड्डी देवी समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed