{"_id":"621d1078433a6865ba6400e6","slug":"request-to-get-rid-of-the-terror-of-wildlife-champawat-news-hld4550762104","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीव के आतंक से निजात दिलाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीव के आतंक से निजात दिलाने की गुहार
विज्ञापन
चंपावत में डीएफओ को हमलावर वन्यजीव को पकडने को लेकर ज्ञापन देते ग्राम प्रधान।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों के जनप्रतिनिधियों ने प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल को ज्ञापन सौंपकर हमलावर वन्य जीव को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग उठाई है।
सोमवार को डीएफओ आरसी कांडपाल से मिले जनप्रतिनिधियों का कहना था कि ढकना बडोला और नघान में वन्य जीव ने दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया है। हमलावर वन्यजीव के सुयालखर्क, सिप्टी, खलकडिय़ा, डिंगडई, भगानाभंडारी, बडोली, अमोड़ी में भी देखा गया है। इस कारण ग्रामीण दहशत में हैं। उनका कहना है कि मृत महिलाओं के परिजनों को अब तक पूरे मुआवजे का भुगतान नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह तड़ागी, मुकेश कलखुड़िया, महेश पंगरिया, जगत सिंह, उमेश बिनवाल, पवन बिनवाल आदि ने वन्यजीव के जल्द न पकड़े जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। डीएफओ ने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी देते हुए वन्यजीव को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है।
वन विभाग की ओर से नियमित की जा रही है गश्त
चंपावत। वन विभाग की ओर से हमलावर वन्यजीव को पकड़ने के लिए क्षेत्र के जंगलों में नियमित गश्त की जा रही है। डीएफओ के अनुसार च्यूराखर्क और नघान क्षेत्र में पिंजरे लगाने के साथ दस से अधिक स्थानों में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी नियमित जांच की जा रही है। विभाग की दो टीमें ग्रामीणों के सहयोग से संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। सुयालखर्क क्षेत्र में सोमवार को उप राजिक बृजमोहन टम्टा के नेतृत्व में वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र में बड़ा पिंजरा लगाया गया।
विज्ञापन
आनंदपुर में तेंदुए का आतंक, दो गाय मारी
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के आनंदपुर गांव में तेंदुए ने दो गायों को निवाला बना लिया। ग्रामीण सरोज चंद की गाय रविवार देर शाम जंगल में मृत मिली। उसे किसी जानवर ने खाया था। खड़क चंद की गाय को भी पांच दिन पूर्व जंगली जानवर ने मार दिया था। जनक चंद, किशन चंद, राजू खत्री, सुरेश चंद आदि ने वन विभाग से पीड़ित ग्रामीणों को मुआवजा देने और सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की है।