फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Republic Day

गणतंत्र दिवस पर शानदार परेड

Wed, 27 Jan 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/बनबसा Updated Wed, 27 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Republic Day

67वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने और पुलिस कार्यालय में एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने झंडारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। पुलिस लाइन में शहीद स्मारक, मंच और चिल्ड्रेन पार्क के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान भव्य परेड हुई, जिसमें दल नायक हेमंत गोस्वामी के नेतृत्व में आईटीबीपी प्रथम, अभिषेक गौरव के नेतृत्व में एसएसबी द्वितीय और अनुज सुंदरियाल के नेतृत्व में आईटीबीपी को तृतीय स्थान मिला।

विज्ञापन


जवाहर नवोदय स्कूल, महिला पुलिस और पुलिस परिवार की महिलाओं ने बेड़ू पाको बार मासा...सहित कई बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में एडीएम जेएस राठौर, कलक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, पीडी हरगोविंद भट्ट, एपीडी केएन तिवारी, सीवीओ डा.पीएस भंडारी, इंजीनियर केके पंत आदि मौजूद थे। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के सेनानी आनंद सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया। एसएसबी की पंचम वाहिनी में कमांडेंट रंजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ डा.विनोद टोलिया, जिला अस्पताल में सीएमएस डा.आरपी खंडूरी, सीएचसी में डा.रश्मि पंत, बिजली विभाग में ईई राजेश कुमार, जल संस्थान में पीसी करगेती, चंपावत जीआईसी में प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी, कुलेठी प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में प्रधान शांति जोशी, प्रधानाध्यापिका आशा पांडेय ने ध्वजारोहण किया। चंपावत सेनानी स्तंभ में सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने देशप्रेम को प्रदर्शित करने वाला गीत गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट में एसडीएम सीएस डोबाल ने ध्वजारोहण किया। आरके रमेश वर्मा के संचालन में यूसी नौटियाल, पीएस पाटनी, एके पांडेय, पटवारी जोत राम ने विचार रखे। शिक्षिका दीपा पांडेय ने कविता पाठ किया। बाद में एसडीएम ने बंदीगृह में जाकर कैदियों को फल बांटे। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य गिरीश सोराड़ी ने ध्वजारोहण किया। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट आनंद सिंह यरसों ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा जवानों को शपथ दिलाई। संचालन सहायक सेनानी दीपक भट्ट ने किया। लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ पूरन सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया।

गांधी मैदान में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। बाराकोट में ध्वजारोहण तहसीलदार बीएस माहरा ने किया। लोहाघाट अस्पताल में डा.अभिषेक, पाटी में एसडीएम निर्मला बिष्ट, पाटी ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ सीएस मेवाड़ी, अस्पताल में डा.आभाष सिंह, देवीधुरा के संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य बीसी जोशी, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रेंजर बीएस मेहता ने ध्वजारोहण किया। भिंगराड़ा में राजि अधिकारी एचएस टोलिया, श्रीरीठा साहिब के सरस्वती शिशु मंदिर एवं रीठा पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम हुए। गुरुद्वारे में लंगर चलाया गया। खेतीखान के इंद्रा पार्क में सेनानी के पौत्र राजेश ओली ने माल्यार्पण किया। डा.एलडी ओली ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर हरिशंकर ओली ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया।

बनबसा के केवी वन में कर्नल कुलदीप कुमार, एनएचपीसी में केवी टू, सीआईएसएफ के संयुक्त कार्यक्रम में टनकपुर पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता पीके गुप्ता, देवभूमि बीएड कालेज और एमिटी पब्लिक स्कूल के संयुक्त कार्यक्रम में डा.जनक चंद, ग्लोरियस एकेडमी में एमडी रवींद्र पांडेय, मैक्सट्रन स्ट्रांग स्कूल में सचिव यूजिन जार्ज, शारदा इंटर कालेज में शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बलवीर सिंह यादव, पूर्णागिरि इंटर कालेज में उप प्रबंधक संजय जोशी, शहीद उत्तम चंद विद्या मंदिर में ग्राम प्रधान गिरधारी लाल, सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षित गोयल, जनता उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने ध्वजारोहण किया। एसएसबी की ए कंपनी और डी कंपनी ने गोद लिए गांवों में कार्यक्रम हुए।

कोतवाल सहित कई अफसर सम्मानित

चंपावत पुलिस लाइन में कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी सहित कई अधिकारियों को विधायक हेमेश खर्कवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कोतवाल ने एक अन्य सिपाही कृष्ण उपाध्याय के साथ मिलकर मई 1992 में खटीमा के बिरिया मझौला में दो बड़े आतंकवादी यादवेंद्र सिंह यादू और परमजीत सिंह को मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। इसके अलावा डीडीओ विवेक उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, डीएम के वैयक्तिक अधिकारी बीसी तिवारी, दरोगा प्रभात कुमार, भूपाल  राम, राजेश पांडेय, अनुराग सिंह, एसएस गुसांई, हेमंत भट्ट, दामोदर कापड़ी, संजय दोबास, भुवन पांडेय, दीपक प्रसाद, सुभाष पांडेय, विशंबर रावत, हिमांशु पंत, रमेश राम, महिपाल सिंह, बलविंद कौर, ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य भास्कर मुरारी, डीडी जोशी, नीरू वर्मा, पूजा लोहनी, भगवती पांडेय को सम्मानित किया गया।


चौड़ाकोट सेनानी शिलापट पर हुए कार्यक्रम
आपत्तिजनक लिखावट के चलते चर्चा में आए सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गढ़ चौड़ाकोट (धूरा) के शिलापट के पास लंबे समय बाद कार्यक्रम हुए। प्रधान लक्ष्मी देवी, बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह, सरपंच स्वरूप राम, पूर्व सैनिक हयात सिंह राना, पूर्व प्रधान शीशराम चौड़ाकोटी, कैलाश, अनिल, ललित चौड़ीकोटी, सतीश, बसंत, प्रकाश चौड़कोटी, भुवन आदि ने ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। नए बने स्मृति स्तंभ पर भी कार्यक्रम हुए। उधर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने सेनानियों के परिजनों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए न्यौता नहीं दिए जाने पर सेनानियों की अवमानना बताया। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने सेनानियों के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मान नहीं दिए जाने को गलत बताते हुए मामले को सीएम के सम्मुख उठाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed