{"_id":"57a4bf3f4f1c1bdd332b8e21","slug":"remove-from-chc-ppp-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील परिसर में व्यापार संघ और लोगों की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर किया जा रहा धरना जारी रहा।
जनांदोलन को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरने में बैठे लोगों ने पीपीपी मोड की व्यवस्था समाप्त करने और ट्रॉमा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
लोगों का कहना था कि जब तक सरकार उनकी दो सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, पूर्व जिपं सदस्य सचिन जोशी, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी, चेयरमैन लता वर्मा, पदमा दत्त पुनेठा, प्रकाश जोशी, कैलाश तलनियां, दीपक सुतेड़ी, पीएस अधिकारी लोग धरने पर बैठे। बाराकोट के ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा, मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी, प्रधान विनोद ढेक, श्याम सिंह ढेक, चंद्रशेखर जोशी ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन स्थगित करने का अनुरोध
सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने की मांग को लेकर तहसील परिसर पर धरने में बैठे लोगों से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मिला। उन्होंने धरना-प्रदर्शन स्थगित करने की मांग की। धौनी का कहना था कि पीपीपी मोड व्यवस्था को समाप्त किए जाने के लिए राज्य सभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल सीएम से मिला था।