फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Removal of debris as per rules.

मलबे का निस्तारण नियमानुसार करें अधिकारी

Sat, 14 Oct 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sat, 14 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Removal of debris as per rules.
रोड कटिंग का मलबा नीचे फेंकती मशीन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑल वेदर रोड निर्माण में पहाड़ी का मलबा सड़क से नीचे फेंककर वन्यजीव और वन संपदा को पहुंचाई जा रही क्षति को डीएम डॉ.अहमद इकबाल एवं विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को उन्होंने कार्यदायी विभाग एनएच, ठेकेदार कंपनी, वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर मलबे का निस्तारण नियमानुसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों से आपसी तालमेल से बाधाएं दूर कर कार्य की गति तेज करने को कहा है। डीएम ने कहा कि सड़क से नीचे मलबा फेंककर वन्यजीव एवं वन संपदा को पहुंचाई गई क्षति की भरपाई कराई जाएगी।


बनबसा एनएचपीसी के अतिथि गृह में हुई बैठक में डीएम ने ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य की समीक्षा की। कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ ही नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए। डीएम और विधायक ने पहाड़ी काटने का काम शुरू करने से पहले मलबा एकत्र करने को सड़क किनारे जगह-जगह डंपिंग जोन बनाने के नियम का पालन नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक के बाद डीएम डॉ. इकबाल एवं विधायक गहतोड़ी ने बताया कि कार्यदायी विभाग एवं ठेकेदार एजेंसी को किसी भी सूरत में पहाड़ी का मलबा काटकर सड़क से नीचे नहीं फेंकने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि मलबा फेंकने से अब तक हुए वन्यजीव एवं वन संपदा के नुकसान का आकलन कर कार्यदायी विभाग और ठेकेदार एजेंसी से उसकी भरपाई कराई जाएगी। बैठक में एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, चंपावत के तहसीलदार गोविंद प्रसाद, एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला, चंपावत रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टम्टा, बूम रेंज प्रतिनिधि रवींद्र लाल, अनुभाग अधिकारी चंपावत राजेंद्र सिंह धामी, भुवन सिंह कुंवर, ठेकेदार कंपनी आरजी बिल्डवेल के प्रतिनिधि मनोज चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा
बैठक में चंपावत वन प्रभाग के किसी सक्षम अधिकारी के उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित सक्षम अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed