फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remembered across the district on the birth anniversary of Pandit Pant

जिले भर में जयंती पर याद किए गए पंडित पंत

Sat, 10 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 10 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Remembered across the district on the birth anniversary of Pandit Pant
जिले भर में जयंती पर याद किए गए पंडित पंत - फोटो : अमर उजाला
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर जिलेभर में रैली, गोष्ठी सहित कई कार्यक्रम हुए। कलक्ट्रेट में एडीएम जेएस राठौर, सीडीओ हर गोविंद भट्ट, पुलिस लाइन में सीओ वीके आचार्य ने पं पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


एसएस सिद्दीकी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एपीडी केएन तिवारी, डीडीओ विवेक उपाध्याय, सीएओ आरएल चंद्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, बीसी तिवारी, एडीईओ एमसी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जीआईसी और कुलेठी के छात्रों ने रैली निकाली। प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी की अध्यक्षता और शिक्षक जगदीश जोशी के संचालन में हुई गोष्ठी में उमेद सिंह बिष्ट, बाजश्रवा आर्य, चंद्र सिंह पुजारी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी में प्रधानाचार्या हेमंती बोहरा ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हुई गोष्ठी में बीईओ अंशुल बिष्ट ने पंडित पंत के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद के योगदान का जिक्र किया। सिप्टी जीआईसी में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरीश चंद्र भट्ट, विनोद कुमार, सामश्रवा आर्य, अनिल कुमार ने विचार रखे। कुलेठी में प्रधानाध्यापिका आशा पांडेय और कामनी वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में कविता वर्मा, नवीन रस्यारा, शंकर पांडेय, हिमवत्स संस्था के स्वयंसेवक मुक्तेश पचौली, प्रकाश पुनेठा, दीपक टम्टा, ओम प्रकाश थे।

लोहाघाट विवेकानंद विद्या मंदिर में गिरीश चंद्र उप्रेती और प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडेय ने पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने की। जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में प्रधानाध्यापक एलएस मेहता की देखरेख में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में शैलेश बगौली प्रथम, शगुन बगौली द्वितीय और दीक्षा पुनेठा तृतीय स्थान पर रहे।

उच्च प्राथमिक स्कूल खीड़ी में प्रधानाध्यापक शिव शंकर मिश्रा के नेतृत्व में रैली निकाली। सावित्री ढेक, ऋचा राय, हेमलता जोशी, पूरन गिरि, बलदेव गिरि ने विचार रखे। जीआईसी विविल में प्रधानाचार्य गिरीश राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। पीजी कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग में प्राचार्य प्रो. केकेएस नेगी की अध्यक्षता और डॉ.प्रकाश लखेड़ा, प्रो.रूचिर जोशी की देखरेख में कार्यक्रम हुए। जीआईसी लोहाघाट, जीजीआईसी, जीआईसी खेतीखान, बाराकोट, पुल्लहिंडोला, भिंगराड़ा आदि स्कूलों में भी पंत जयंती मनाई गई।


टनकपुर। डॉ. देवी दत्त जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनएचपीस के प्रभारी मुख्य अभियंता अमिताभ झा विशिष्ट अतिथि वरिष्ट प्रबंधक शरतभूषण ने किया। विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में पं. पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और कुमाऊंनी लोकनृत्य पेश किए। समापन पर जिला क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति की ओर से हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह पाटनी, जीजीआईसी की शिक्षिका हौंसिला सिंह, प्रेमवती, ममता बिष्ट, रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी, चमन कुमार, भुवन जोशी, दिलदार अली आदि थे।


बनबसा। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य  बंशीधर उपाध्याय ने स्व. पंत के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन मित्तल और संचालन संजय जोशी ने किया। पंत मेमोरियल सोसायटी संयोजक शंकर लाल वर्मा ने विचार रखे। नागरिकों के सम्मान के साथ कार्यक्रम में  प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कै. हरीश कापड़ी और किशोरी लाल वर्मा के अलावा हेमा जोशी, बीएड कॉलेज  निदेशक कैलाश थपलियाल, डॉ. जनक चंद, जीवन सिंह पोखरिया, ललित वर्मा थे। जीजीआईसी में हुई निबंध प्रतियोगिता में धाना चंद, आरती भट्ट और फरीना अंसारी पहले तीन स्थानों पर रहे। प्रधानाचार्या प्रेमा फुलोरिया, शिक्षिका रंजना चंद, मीनाक्षी, कल्पना धामी, गीता चंद, रेखा जोशी, तनुषा रौतेला प्रेमलता पंत, जीवन सिंह नेगी, प्रभाकरन चंद्र, रवि पचौली आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed