{"_id":"64344bada5344cdb490cb777","slug":"relly-orgnised-in-college-champawat-news-c-8-1-108272-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे...
Mon, 10 Apr 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के जीआईसी सिप्टी में स्कूल चलो रैली निकालते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : चंपावत के जीआईसी सिप्टी में स्कूल चलो रैली निकालते छात्र-छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जीआईसी सिप्टी में नए शिक्षा सत्र में स्कूल चलो रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य राधेश्याम खर्कवाल के नेतृत्व में अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने के लिए छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने रैली निकाली।
जो भी हो मजबूरी, पढ़ना-लिखना है बहुत जरूरी, एक-दो-तीन-चार, साक्षरता की जय-जयकार, हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई, पढें-लिखें सब भाई-भाई, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, घर-घर विद्यादीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। घर-घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा आदि स्लोगन लिखे पोस्टरों से समाज को अपने शैक्षिक अधिकारों के प्रति जागरूक और प्रेरित कराया। इस दौरान नवप्रवेशित बच्चों के स्वागत एवं मनोरंजन के लिए वन विभाग के कठपुतली दल को आमंत्रित किया गया। कठपुतलियों के प्रदर्शन के माध्यम से हर बच्चे को स्कूल में दाखिला लेने, नियमित स्कूल आने, अपने गुरुओं का आदर-सम्मान करने, वनों को आग से बचाने और जीवन में सदैव नशे से दूर रहने का सामाजिक, नैतिक संदेश दिया। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष श्याम सिंह महर, एसएमसी अध्यक्ष जगत सिंह बिष्ट, प्रवक्ता ललित मोहन बोहरा, महेंद्र प्रताप जोशी, सामश्रवा आर्य, भुवन जोशी, कैलाश भट्ट, दिनेश चंद्र, मनोज पांडेय, चंद्रावती, खिलावती, पुष्पा रंसवाल, जीवंती देवी, आस्था बिष्ट, बृजमोहन जोशी, इंद्रजीत लामयान व बलराम के अलावा वन दारोगा संजय त्रिपाठी, खीमानंद जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो 10 सीपीटी 06 पी।