फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Religious place built on government land demolished

Champawat News: सरकारी भूमि पर बना धार्मिक स्थल ध्वस्त किया

Fri, 19 May 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 19 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Religious place built on government land demolished
बनबसा में यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी मजार तोड़ती जेसीबी। संवाद
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए धार्मिक स्थलों पर हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बनबसा में यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर बनीं दो संरचनाओं को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। तीन अन्य संरचनाओं पर नोटिस चस्पा किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से धार्मिक स्थलों के नाम पर अतिक्रमण करने वालों के साथ ही सरकारी भूमि पर कब्जा कर बसे लोगों में खलबली मची है।
विज्ञापन

एसडीएम सुंदर सिंह ने कहा है कि सरकारी भूमि पर बने अन्य धार्मिक स्थलों को भी ध्वस्त किया जाएगा।
सप्ताहभर पूर्व टनकपुर नगर के वर्मा लाइन कॉलोनी में हुए पक्के निर्माण को ध्वस्त कराने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को बनबसा में यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को तोड़ने की कार्रवाई की है। एसडीएम और सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स की मदद से लामा पुल के समीप जंगल में और बनबसा बैराज के पास मछली तालाब के पीछे बने स्थलों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ पीके मौर्य, टनकपुर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण मौजूद थे।
विज्ञापन

इनसेट
सरकारी भूमि पर हुआ हर अतिक्रमण हटाया जाएगा, चाहे वह धार्मिक स्थल बना हो, मकान या दुकान। सभी विभागों से अतिक्रमण की रिपोर्ट मांगी गई है। सुंदर सिंह, एसडीएम टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed