फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Relief from heat due to heavy rains, forest fire extinguished

Champawat News: झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, जंगलों की आग बुझी

Wed, 24 Apr 2024 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to heavy rains, forest fire extinguished
लोहाघाट/चंपावत। क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जंगलों में धधक रही आग भी काफी हद तक बुझ गई। इससे वन विभाग ने कुछ हद तक राहत की सांस ली। जंगलों में लगी भीषण आग से जहां वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं वन्यजीवों के आशियाने भी उजड़ गए हैं।
विज्ञापन


जंगलों में लगी आग से बचने के लिए जंगली जानवर आबादी की ओर रुख करने लगे थे। अब बारिश के कारण जंगलों की आग बुझ चुकी है। चंपावत में हल्की बारिश होने से वन विभाग को थोड़ी सी राहत मिली है। इधर झमाझम बारिश सूख रहे खेतों के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। एडीओ उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल ने बताया कि बारिश से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन


वहीं जिला मुख्यालय और आसपास के स्थानों में मंगलवार को आसमान में काले बादल तो छाए लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद फिर से धूप खिल आई। क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण काश्तकारों की खेती किसानी सूख रही थी। मंगलवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed