फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Relief amount given to 1917 affected people

Champawat News: 1917 प्रभावितों को दी राहत राशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Relief amount given to 1917 affected people
टनकपुर/चंपावत। पूर्णागिरि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों भारी जल भराव और बाढ़ के बाद से प्रशासन बचाव और राहत कार्य में जुटा हुआ है। अब तक प्रशासन ने 1917 प्रभावितों को प्रति परिवार पांच हजार रुपये के तहत 95.85 लाख रुपये के चेक और 2500 राहत सामग्री के किट प्रदान कर दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि 14 जुलाई तक 1917 बाढ़ प्रभावितों को पांच हजार रुपये प्रति परिवार की दर से 95 लाख 85 हजार, दो मृतकों को प्रति परिवार चार लाख रुपये की दर से कुल आठ लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा 26 पशु हानि में कुल दो लाख 44 हजार रुपये, 3200 मुर्गियों की क्षति पर 30 हजार रुपये, एक गौशाला क्षति पर तीन हजार रुपये और एक पक्के भवन की आंशिक क्षति पर 6500 रुपये समेत कुल एक करोड़ छह लाख 68 हजार 500 रुपये की धनराशि राज्य आपदा मोचक निधि से आर्थिक सहायता के रूप में वितरित की जा चुकी है। साथ ही 2500 राशन किट का वितरण जल भराव और बाढ़ प्रभावित परिवारों को किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed