फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Relation nephew misdeed a minor in champawat

शर्मसार हुआ उत्तराखंड: रिश्ते के भांजे ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दोनों घर से भागे

Thu, 25 Jul 2024 08:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 25 Jul 2024 08:10 PM IST
सार

चंपावत जिले के पाटी विकासखंड की एक नाबालिग से रिश्ते के भांजे ने दुष्कर्म कर गर्भवती बनाया है। गर्भवती होने की जानकारी के बाद दोनों फरार हैं। युवती के परिजनों ने पाटी थाने में आरोपी भांजे के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
Relation nephew misdeed a minor in champawat
चंपावत न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले के पाटी विकासखंड की एक नाबालिग से रिश्ते के भांजे ने दुष्कर्म कर गर्भवती बनाया है। गर्भवती होने की जानकारी के बाद दोनों फरार हैं। युवती के परिजनों ने पाटी थाने में आरोपी भांजे के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने थाने में अपनी नाबालिग बेटी से चंपावत के एक युवक पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का आरोप लगाया है। बताया कि नाबालिग चंपावत में अपने रिश्तेदारों के यहां पढ़ने के लिए गई थी। नाबालिग की बड़ी बहन का कहना है कि आरोपी भांजा लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता था। शक होने पर परिजनों ने नाबालिग का बीते दिनों स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जब नाबालिग और भांजे को इसकी जानकारी मिली तो वह दोनों फरार हो गए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kargil Diwas 2024: पिथौरागढ़ के इन चार जवानों ने कारगिल युद्ध में दी थी शहादत, आज भी इस उम्मीद में परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक नाबालिग और आरोपी ने करीब तीन माह पूर्व किसी मंदिर में शादी भी रचाई है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले पाॅक्सो के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच प्रभारी महिला सेल उपनिरीक्षक सुमन पंत को दी जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। आरोपी भांजा बालिग है या नाबालिग है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में पुलिस उनकी खोजबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed