{"_id":"5bba3a4c867a556a387003be","slug":"regional-manager-kumaon-conducted-inspection-of-mining-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय प्रबंधक कुमाऊं ने किया खनन क्षेत्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय प्रबंधक कुमाऊं ने किया खनन क्षेत्र का निरीक्षण
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नायकगोठ निकासी गेट के तौल कांटे का निरीक्षण करते वन निगम के आरएम एपीएस रावत।
- फोटो : अमर उजाला
वन निगम ने शारदा से उप खनिज निकासी की तैयारियां शुरू कर दी है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कुमाऊं एमपीएस रावत ने शारदा खनन क्षेत्र का दौरा कर खनिज निकासी की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में तेजी से तैयारी पूरी करने को कहा है।
क्षेत्रीय प्रबंधक रावत ने कहा कि फिलहाल खनिज निकासी शुरू कराने की तिथि 25 अक्तूबर तय की गई है। इसके लिए खनन प्रभाग को खनिज ढोने वाले वाहनों का पंजीकरण शुरू करने को कहा गया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक रावत शनिवार को यहां पहुंचे और शारदा खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने डाउन व अप स्ट्रीम के दोनों निकासी गेट एवं तौल कांटों का जायजा ले प्रभागीय लौंगिग प्रबंधक शारदा खनन हरीश पाल को कांटों में नेट कनेक्टिविटी एवं कांटों की मरम्मत करा कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि निदेशक केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को सर्वे कर खनिज निकासी की मात्रा निर्धारित करने को पत्र लिखा गया है। इस मौके पर प्रभागीय लौंगिग प्रबंधक टी भार्गवाचार्य, अनुभाग अधिकारी प्रकाश चंद्र पाटनी, स्केलर बहादुर आदि मौजूद थे।