{"_id":"573ca7df4f1c1bc843ac6f6f","slug":"referee-pregnant-without-consulting-the-doctor-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से पूछे बगैर गर्भवती को किया रेफर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से पूछे बगैर गर्भवती को किया रेफर, हंगामा
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 18 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर से पूछे बगैर गर्भवती को किया रेफर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में एक गर्भवती को एक स्टाफ नर्स ने डॉक्टर से पूछे बगैर रेफर कर दिया। यहां तक कि भर्ती रजिस्टर में मरीज को पंजीकृत भी नहीं किया गया। इससे अस्पताल में हंगामा हो गया। महिला मरीज के साथ आए तीमारदार द्वारा आपत्ति जताने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
11 किमी पैदल चलने के बाद मंच गांव से 30 किमी दूर चंपावत जिला अस्पताल पहुंचीं गर्भवती महिला निर्मला (31) पत्नी विनोद को अस्पताल के बजाय बाहर दिखाने को कहा गया। गर्भवती के पति विनोद ने मामले की इसकी जानकारी ग्राम प्रधान दान सिंह को दी। दान सिंह ने स्टाफ नर्स से अस्पताल में भर्ती कराए बगैर रेफर करने पर ऐतराज जताया। इस पर अस्पताल में हंगामा हो गया। मौके पर मौजूद अस्पताल प्रशासन और तीमारदारों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
प्रधान दान सिंह ने नर्स पर डॉक्टर को बताए बगैर ही रेफर करने का आरोप लगाया। उधर, इमरजेंसी में तैनात डा.पीके ठाकुर ने महिला डॉक्टर को बुलाने को कहा। बाद में महिला चिकित्साधिकारी डा.श्वेता खर्कवाल ने अस्पताल पहुंचकर गर्भवती महिला का इलाज शुरू कर दिया। स्टाफ नर्स सुमन विलियम का कहना है कि उन्होंने मरीज की जांच की। गर्भवती महिला का रक्तचाप अधिक था तथा डॉक्टर को दिखाने को कहा गया। इमरजेंसी रजिस्टर में मामले को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
राज्यपाल के 19 मई के कार्यक्रम की तैयारी के चलते गोरलचौड़ मैदान गए थे। जानकारी लगते ही वे डा.उदय शंकर को साथ लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। कुछ गलतफहमी के चलते विवाद की नौबत आई। मामले को सुलझा लिया गया। साथ ही महिला मरीज को भर्ती करा लिया गया है। -डा.आरपी खंडूरी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधीक्षक, चंपावत।
टनकपुर में सस्पेंड हो चुकी है स्टाफ नर्स
डॉक्टर को पूछे बगैर प्राइवेट अस्पताल जाने को कहने की आरोपी स्टाफ नर्स सुमन विलियम पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विनोद टोलिया ने बताया कि सुमन विलियम टनकपुर में रहते हुए लापरवाही के आरोप में निलंबित भी हुई थी। अलबत्ता जांच के बाद में निलंबन निरस्त कर दिया गया।