फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Reethsahib parking will start functioning soon, third party inspection will be done

Champawat News: रीठासाहिब पार्किंग का जल्द शुरू होगा संचालन, थर्ड पार्टी का होगा निरीक्षण

Fri, 17 Apr 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 17 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Reethsahib parking will start functioning soon, third party inspection will be done
चंपावत। रीठासाहिब के कलोता में श्रद्धालुओं के लिए नौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है। इससे दर्शनार्थियों को वाहन पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पार्किंग में बड़े और छोटे कुल 126 वाहन पार्क करने की व्यवस्था होगी। इसमें 64 कार, 16 बसें और 46 बाइक खड़ी की जा सकेंगी। दो मंजिला इस पार्किंग में श्रद्धालुओं के लिए डॉरमेट्री भी बनाई गई है। उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के सहायक अभियंता नरेंद्र मोहन नगरकोटी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब थर्ड पार्टी का निरीक्षण होना है जिसके बाद हैंडओवर की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रीठासाहिब क्षेत्र के महत्व को देखते हुए इस पार्किंग की घोषणा की थी। जोड़ मेले और सालभर आने वाले श्रद्धालुओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed