फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Reethasahib-Kuliyal village closed for 24 hours due to landslide

Champawat News: रीठासाहिब-कुलियाल गांव भूस्खलन से 24 घंटे से बंद

Thu, 29 Aug 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 29 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Reethasahib-Kuliyal village closed for 24 hours due to landslide
उत्तराखंड के चंपावत जिले में रीठासाहिब-कुलियाल गांव सड़क पर आया मलबा। इससे सड़क पर यातायात बा​ध
चंपावत। रीठा साहिब-कुल्याल गांव सड़क पहाड़ी से भूस्खलन के बाद 24 घंटे से अधिक समय से बंद है। सड़क बंद होने से टनकपुर-सूखीढांग होते हुए सीधा रीठा साहिब पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रीठा के थाना, अस्पताल आदि भी इस सड़क पर स्थित हैं। मुख्य सड़क बंद होने से हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

रीठा साहिब-कुल्याल गांव सड़क पर मलबा आने के कारण कई गांव की पांच हजार की आबादी प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि भूस्खलन से पहाड़ी दरक कर मलबा सड़क पर आ गया है। इससे रीठा साहिब, टनकपुर और हल्द्वानी को जाने के लिए मार्ग पर आवागमन ठप रहा। रीठा साहिब से हल्द्वानी के लिए दो और टनकपुर के लिए चार वाहनों का संचालन होता है। इन वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क से मछियाड़, टांड, साल, सूखीढांग, बुडम, मछियाबांज और धूरा होते हुए सीधा 80 किमी दूर टनकपुर पहुंचा जाता है। तीर्थ यात्रियों को काफी सुविधा होती है। सड़क विनवाल गांव, धरसों और परेवा गांव की सड़क को भी लिंक करती है। भोला सिंह बोहरा, लक्ष्मण मेहता, महेश राम और अनिल वर्मा आदि स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क से जुड़े 12 से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मार्ग को खोलने का काम किया जा रहा है। सड़क शुक्रवार तक यातायात के लिए सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

------
टैक्सी संचालन भी हो रहा प्रभावित
रीठा साहिब। रीठासाहिब से टनकपुर और हल्द्वानी के लिए सीधे टैक्सी संचालन बंद हो गया है। अब लोगों को पाटी, लोहाघाट होते हुए टनकपुर और हल्द्वानी का सफर करना पड़ रहा है। इधर क्षेत्र के टैक्सी संचालकाें ने जल्द से जल्द सड़क का आवागमन सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed