{"_id":"665b5bab71bfdd9d1e07fc49","slug":"red-alert-started-on-sharda-river-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-103286-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा नदी पर शुरू हुआ रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा नदी पर शुरू हुआ रेड अलर्ट
Sat, 01 Jun 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
बनबसा शारदा बैराज पर पूजा अर्चना करते शारदा हेडवर्क्स के अधिकारी। संवाद
बनबसा (चंपावत)। एक जून से शारदा नदी पर 15 अक्तूबर तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। शनिवार को यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने बैराज पर क्षेत्र की सुख शांति, लोगों की खुशहाली और जनकल्याण के लिए पूजा-अर्चना की। विभाग ने मानसूनकाल की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूजा-अर्चना बाद आपातकालीन सायरन का भी परीक्षण किया गया।
एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि इस दौरान नदी में और उसके किनारे जाने पर मनाही रहेगी। छान लगाने वालों को भी नदी या नदी तट पर नहीं जाने दिया जाएगा। रेड अलर्ट तक यूपी सिंचाई विभाग का बनबसा शारदा हेडवर्क्स प्रशासन प्रतिदिन तीन-तीन घंटों में नदी के जलस्तर का डाटा एकत्र करेगा जिसकी जानकारी यूपी और उत्तराखंड प्रशासन को भी दी जाएगी। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक होने पर बैराज पर से वाहनों का संचालन रोका जाएगा। बैराज पर आयोजित पूजा में एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा, जेई रोहित चौधरी, अतुल वार्ष्येय, सौरभ सिंह, गौरव जायसवाल आदि थे। संवाद