फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Red alert remained on Sharda Barrage for 18 hours

Champawat News: शारदा बैराज पर रहा 18 घंटे तक रहा रेड अलर्ट

Mon, 11 Sep 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 11 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Red alert remained on Sharda Barrage for 18 hours
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों पर हुई बारिश से शारदा नदी का जलस्तर रविवार शाम करीब सात बजे एक लाख क्यूसेक से अधिक होते ही बैराज पर रेड अलर्ट कर वाहनों का संचालन रोक दिया गया। देर रात दो बजे के दौरान नदी का जलस्तर सर्वाधिक 1,62,729 क्यूसेक पहुंच गया था।
विज्ञापन

यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा बैराज प्रभारी जेई रोहित चौधरी ने बताया कि बीते दिवस रविवार को नदी का जलस्तर शाम सात बजे एक लाख क्यूसेक पहुंच गया था। सोमवार को दोपहर एक बजे नदी का जलस्तर 98,802 क्यूसेक होने पर रेड अलर्ट हटाते हुए बैराज से वाहनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

इधर शारदा नदी के पानी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी की पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्ति सुरक्षा के तहत रोक दी गई। इससे एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन और खटीमा स्थित लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप हो गया। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत वर्मा ने बताया कि नहर में सिल्ट के जमाव को रोकने और पावर हाउस की टरबाइन के ब्लेड में घिसाव को रोकने के लिए पावर चैनल और नहर की जलापूर्ति बंद की जाती है। उन्होंने बताया कि नदी मेंं साफ पानी आने पर ही पावर चैनल और शारदा नहर में पानी छोड़ा जाएगा जिसके बाद दोनों विद्युत गृहों में बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed