फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Red alert on Banbasa barrage, operation of vehicles stopped

Champawat News: बनबसा बैराज पर रेड अलर्ट, वाहनों का संचालन रोका

Tue, 18 Jul 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 18 Jul 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Red alert on Banbasa barrage, operation of vehicles stopped
 बनबसा में ऊफनाई शारदा नदी। संवाद
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों पर हुई बारिश से बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक हो गया। इससे बनबसा स्थित यूपी सिंचाई विभाग के शारदा बैराज प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर बैराज से वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी। दोपहर एक बजे नदी का जलस्तर 1,47,282 क्यूसेक पहुंच गया था। बनबसा शारदा हेड वर्क्स के एसडीओ प्रशांत वर्मा ने बताया कि बनबसा में 24 घंटों में आठ एमएम वर्षा रिकाॅर्ड हुई है। संवाद
विज्ञापन

--
बारिश से उफनाया किरोड़ा नाला, पूर्णागिरि मार्ग पर चार घंटे बंद रहा यातायात

बाटनागाड़ में सड़क खोलने की कवायद पर भी बारिश ने फेरा पानी, खोला गया हिस्सा फिर मलबे से पटा



संवाद न्यूज एजेंसी

टनकपुर (चंपावत)। तेज बारिश से मां पूर्णागिरि धाम मार्ग में किरोड़ा नाला फिर उफान पर आया। करीब चार घंटे (दोपहर एक बजे) तक यातायात बाधित रहा। वहीं पूर्णागिरि मार्ग के आधा दर्जन गांवों का टनकपुर से सड़क संपर्क कटा रहने से ग्रामीणों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। गांव के तैराक युवकों ने स्कूल से लौट रहे छात्र-छात्राओं को सुरक्षित तरीके से नाला पार कराया। छात्र-छात्राओं की मदद करने वालों में थ्वालखेड़ा निवासी नरेश जोशी, हरीश और उचौलीगोठ निवासी रवि महर आदि युवक शामिल थे।
विज्ञापन

उधर बाटनागाड़ में 15 दिन से सड़क को खोलने की कवायद पर भी बारिश ने पानी फेर दिया है। मलबा हटाकर सड़क का खोला गया अधिकांश हिस्सा फिर भारी मलबे से पट गया है। नाले के दोनों ओर यात्री फंसे रहे। वहीं जरूरी काम के लिए घर से टनकपुर आने को निकले ग्रामीणों को भी नाले का जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ा। नाले के उफान पर आने की सूचना मिलते ही सुरक्षा के लिहाज से नाले के दोनों छोरों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी विभाग लोनिवि की जेई तनुजा देव ने बताया कि मलबा हटाकर सड़क का खोला गया ज्यादातर हिस्सा फिर मलबे से पट गया है। दोपहर बाद पोकलेन और जेसीबी से दोबारा मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

शारदा नदी में मलबा बढ़ा, एनएचपीसी चैनल और शारदा नहर में पानी रोका

एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउस का उत्पादन ठप



संवाद न्यूज एजेंसी



बनबसा (चंपावत)। मंगलवार को उफान पर आई शारदा नदी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी की पावर चैनल और शारदा नहर में सुरक्षा कारणों के तहत दोपहर करीब दो बजे पानी छोड़ना बंद कर दिया गया। इससे एनएचपीसी और खटीमा स्थित लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली बननी बंद हो गई।

यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के बैराज प्रभारी जेई रोहित चौधरी ने बताया कि नदी का पानी साफ होने के बाद ही नहरों में दोबारा पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद ही बिजली उत्पादन शुरू हो सकेगा। उन्होंने बताया गया है कि नदी के पानी में पीपीएम पार्ट पर मिनट दस हजार से अधिक होने पर सुरक्षा के तहत पावर चैनल और नहर की जलापूर्ति रोकनी पड़ती है। बैराज के एसडीओ प्रशांत वर्मा ने बताया कि अधिक पीपीएम वाले पानी से नहर में सिल्ट जमा होने और पावर हाउस की टरबाइन में घिसाव का खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed