फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Recruitment from Excise Separate posts from July 1

एक जुलाई से होगी आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती

Mon, 24 Jun 2019 11:49 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 24 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Recruitment from Excise Separate posts from July 1
चंपावत में आबकारी सिपाही भर्ती की तैयारी बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
 आबकारी एवं प्रर्वतन सिपाही पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से प्रवेश पत्र प्राप्त अभ्यर्थियों की एक जुलाई से भर्ती होगी। इस संबंध में सोमवार को अपर जिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिला क्रीड़ाधिकारी को गोरलचौड़ मैदान में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने को कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भर्ती स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग के साथ व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक को सूचित करें। उन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिदिन लगभग 500 पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए शौचालय की व्यवस्था के साथ भर्ती स्थल पर प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा है कि शारीरिक माप जोख व दक्षता परीक्षा के संबंध में आपत्ति होने पर परीक्षा केंद्र अधीक्षक के समक्ष अपना पक्ष रखें। बैठक में उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, डीईओ डीएस राजपूत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल युनुस, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed