फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Recovery of damage to plants is not done by forest personnel.

वन कर्मियों से नहीं की जाए पौधों की क्षति की वसूली

Sun, 07 Jan 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Sun, 07 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Recovery of damage to plants is not done by forest personnel.
चंपावत में आयोजित वन कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
सहायक वन कर्मचारी संघ और वन बीट अधिकारी संघ ने पौधों की क्षति की वसूली कर्मचारियों से किए जाने का विरोध किया है। संगठन ने विभागीय निर्माण कार्यों को टेंडर के जरिये कराए जाने व फील्ड कर्मचारियों को वीट सहायक उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


रविवार को रेंज कार्यालय में अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह नयाल और बची सिंह बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। कर्मचारियों का कहना था कि दैवी आपदा और जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाए गए पौधों की वसूली संबंधित कर्मचारियों से की जाती है। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस वसूली को बंद किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


 चंपावत वन प्रभाग में अवैध कटान, छिलका गुलिया संग्रहण आदि कामों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। बिना किसी ठोस वजह के कर्मचारियों पर कार्यवाही किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। कर्मचारियों ने प्रभाग के हर बैरियर में वन उपज तौलने के लिए धर्मकांटा लगाने की मांग की। बिना अनुमति वाले वन क्षेत्रों से जड़ी बूटी संग्रहण करने की संभावनाओं को खत्म करने के लिए वन उपज संग्रहण की अनुमति पूरे वन क्षेत्रों से दिए जाने पर जोर दिया। वन रक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर प्रशिक्षण दिए जाने की मांग भी उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वन कर्मियों को वर्दी भत्ता देने, अवैध निकासी प्रकरण में निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने और लीसा कूप वास्तविक गणना के आधार पर खोलने की मांग की गई। बैठक में प्रभागीय मंत्री पुष्कर सिंह बोहरा, पुष्कर भट्ट, जमन सिंह, मोहन धामी, गिरीश जोशी और लक्ष्मण सिंह नयाल समेत तमाम कर्मचारी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed