फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Reading without being given electric bill

बगैर रीडिंग दिए जा रहे बिजली के बिल

Tue, 19 Jan 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Tue, 19 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी और राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य लक्ष्मण लमगड़िया ने गोलडांडा, बिनवाल गांव, नौलिया गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं।

विज्ञापन


त्रिलोक सिंह, मोहन बगोटी, नवीन शर्मा, दीपक बिनवाल, मदन रैकुनी, नवीन बोहरा, हयात बिष्ट, कृष्णानंद जोशी, गोविंद नौलिया, प्रकाश आर्या, महेश चंद्र, महेश गिरि, कुंदन आदि ने बिजली के तारों में जंग लगने से लो वोल्टेज की समस्या, बगैर रीडिंग बिजली के बिल देेने की समस्या उठाई। कैड़ा ईजर, कलियाधुरा को बिजली की सुविधा देने, प्राथमिक विद्यालय का विद्युतीकरण, यहां के पेयजल टैंक की क्षमता को बढाने, पांच बिजली के पोलों की स्वीकृति, प्राथमिक विद्यालय तोला व गोलडांडा का उच्चीकरण करने का भी जिपं अध्यक्ष ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन


गोलडांडा पेयजल योजना में उन्होंने नया पेयजल श्रोत टेप करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कई समस्याओं के बारे में अधिकारियों से फोन कर उन्हेें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लमगड़िया ने रेवती, जानकी, मोहन, केशर सिंह को मौके पर गौशाला स्वीकृत की तथा गोलडांडा को सड़क से जोड़ने का भरोसा दिलाया। चौपाल की अध्यक्षता हेमा रैकुनी तथा संचालन कविराज मौनी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed