फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ration cards by the crowd thronging to make the link

राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 30 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 30 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ration cards by the crowd thronging to make the link
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने को पूर्ति विभाग के कार्यालय में लगी लाईन। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
पूर्ति विभाग में राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक करने का काम जोरों पर चल रहा है। तहसील मेें स्थित विभाग के कार्यालय में इसके लिए हर दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूर्ति निरीक्षक भगवत पाटनी ने बताया कि सभी परिवारों को अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कराना आवश्यक है। पूर्णागिरि तहसील के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों के राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक किए जा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक किए जाने जरूरी है। इसके बाद ही राशन कार्ड पर राशन मिल पाएगा। राशन कार्ड लिंक कराने के लिए तहसील परिसर में स्थित पूर्ति कार्यालय में सोमवार को भी लोगों की खासी भीड़ रही। आलम यह है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभाग को पीआरडी जवानों की मदद लेनी पड़ी। वहीं, पूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी देर शाम तक राशन कार्डों को लिंक कराने के काम में लगे रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed