फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rath Yatra postponed for the first time at Devidhar festival

देवीधार महोत्सव:देव डांगरों ने की मंदिर की परिक्रमा, पहली बार नहीं निकली रथ यात्राएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra postponed for the first time at Devidhar festival
लोहाघाट के देवीधार महोत्सव में माँ भगवती मंदिर की ओर प्रस्थान करते रायनगरचौडी के देव डांगर। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना के चलते देवीधार महोत्सव में पहली बार मां भगवती, मां महाकाली की डोली रथयात्रा नहीं निकल सकीं। अलबत्ता रविवार को हुए मुख्य मेले में कलीगांव, रायनगर चौड़ी और डैंसली गांव के देव डांगरों ने बारी-बारी से मंदिर की परिक्रमा की। मां भगवती को डलिया में विराजमान कर मंदिर की परिक्रमा कराई गई।
विज्ञापन

सुहावने मौसम के बीच कलीगांव, रायनगर चौड़ी और डैंसली गांवों में रविवार को मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। दोपहर बाद तीनों ही गांवों से देव जत्थों का मंदिर आने का क्रम शुरू हुआ। सबसे पहले खड़ी चढ़ाई पार कर 4:08 बजे में कलीगांव के देव डांगरों ने देवीधार स्थित मां भगवती मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन

मां भगवती के रूप में संजय पुजारी और मां महाकाली के रूप में अतुल पुजारी और कलावती देवी शामिल थीं। करीब चार किमी दुर्गम रास्तों को पार कर रायनगर चौड़ी से मां भगवती के धामी हरीश कापड़ी और मां महाकाली की धामी राधिका देवी देव डांगरों के साथ 4:47 बजे मंदिर पहुंचीं। शाम पांच बजे डैंसली गांव से देव डांगरों का जत्था मंदिर पहुंचा। तीनों ही गांवों के देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, सचिव प्रकाश राय, बाबा भुवन गिरी, ग्राम प्रधान सोनू बिष्ट, जितेंद्र राय, भैरव राय, शिवराज बिष्ट, नाथू राम राय, शेर सिंह आदि थे।

देवीधार मंदिर की परिक्रमा करते रायनगर चौडी के देव डांगर।

देवीधार मंदिर की परिक्रमा करते रायनगर चौडी के देव डांगर।- फोटो : LOHAGHAT

देवीधार महोत्सव में कलीगांव और रायनगर चौडी के देव डांगरों का होता मिलन।

देवीधार महोत्सव में कलीगांव और रायनगर चौडी के देव डांगरों का होता मिलन।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed